सलोन: छतोह कस्बे में सलोन विधायक ने निकाली तिरंगा रैली, स्कूली छात्र-छात्राएं समेत भारी संख्या में लोग रहे उपस्थित
14:8:2026 को 11:30 सुबह छतोह कस्बे में सलोन विधायक अशोक कोरी ने निकाली तिरंगा रैली। समस्त क्षेत्र वासियों से हर घर तिरंगा लगने की अपील। सलोन विधायक अशोक कोरी ने आम जनमानस से स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए घरों पर व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगने की अपील की। इस दौरान सलोन विधायक के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।