डीएसटी चित्तौड़गढ़ एवं थाना कोतवाली निंबाहेड़ा की संयुक्त कार्रवाई
सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ भड़काऊ रील डालकर आमजन में भय का माहौल पैदा करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। डीएसटी चित्तौड़गढ़ एवं थाना कोतवाली निंबाहेड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर तालिब खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर हथियारों से सुसज्जित व्यक्तियों के साथ भड़काऊ रील डालकर भय का माहौल पैदा किया जा रहा था। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली निंबाहेड़ा में आर्म्स एक्ट, लड़ाई-झगड़े एवं बलात्कार सहित 07 प्रकरण दर्ज हैं। साथ ही वर्ष 2020 में नीमच (मध्यप्रदेश) के 4 अवैध पिस्टल एवं 12 जिंदा कारतूस के आर्म्स एक्ट प्रकरणों में वांछित चल रहा था।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहा है विशेष सतर्कता अभियान हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा, वृत्ताधिकारी निंबाहेड़ा शिव प्रकाश टेलर के निर्देशन मे थानाधिकारी प्रवीण टांक के नेतृत्व में विशेष टीम डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ते की टीम का गठन किया जिनको विशेष सतर्कता अभियान के तहत जिले भर साइबर एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखते हुए अपराधियों को चिन्हित करना है। गैंगस्टर आतंकवादीयो एवं अपराधियों को फॉलो करने वाले तथा सोशल साइट पर हथियारों से सुसज्जित पोस्ट डालकर आम जन में डर पैदा करने इत्यादि मॉनिटरिंग के दौरान 15 अगस्त 2026 को एएसआई सूरज कुमार को जरिए मुखबिर से सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर तालिब खान द्वारा अपनी सोशल साइट पर हथियारों से सुसज्जित पोस्ट एवं भड़काऊ वीडियो रील डालकर आम जन में डर पैदा करने की सूचना मिली जिस पर हिस्ट्रीशीटर तालिब खान को डिटेन किया और पूछताछ पर बताया कि रील में मेरे दोस्त हे जो हरियाणा के गैंगस्टर हे जिनसे शादी समारोह में जान पहचान हो गई थी। उक्त एच एस को आम जनता में भय व्याप्त करने जनता में डर का माहौल बनाने जैसे वीडियो और रील बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया और इसका क्राइम रिकार्ड देखा गया तो इसके खिलाफ संगीन धाराओं जैसे आर्म्स एक्ट, लड़ाई झगड़ा, बलात्कार में थाना कोतवाली निंबाहेड़ा पर 07 प्रकरण दर्ज हो न्यायालय में विचाराधीन पाए गए तथा एमपी नीमच में कई मामलों में वांटेड भी चल रहा है सोशल साइट पर डाले गए हथियारों से सुसज्जित पोस्ट में हथियारों से इसके संबंध में गहनता से पूछताछ की गई तो बताया कि शादी में मेहमान आए थे उनके हथियार थे उनके साथ मैं भी फोटो खिंचवा ली थी हिस्ट्रीशीटर तालिब खान से सोशल साइट से हथियारों से सुसज्जित पोस्ट हटवाई जाकर भविष्य में ऐसी पोस्ट नहीं डालने हेतु पाबंद किया गया। आरोपी तालिब खान वर्ष 2020 में 4 अवैध पिस्टल 12 जिंदा कारतूस के मामले में वांछित होने से नीमच मध्यप्रदेश पुलिस भी काफी समय से गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही थी जिससे गिरफ्तार कर नीमच पुलिस को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया।
Chittaurgarh, Chittorgarh | Aug 17, 2026