नानपारा: चर्दा सीएचसी के बगल डेढ़ महीने से जलभराव, संक्रामक बीमारियों का खतरा, समाधान की मांग की
तहसील नानपारा के ब्लॉक नवाबगंज अंतर्गत जमोग बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चर्दा के ठीक बगल करीब डेढ़ महीने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। लंबे समय से जमा गंदे पानी के कारण आसपास के लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। ठहरे हुए पानी में मच्छरों का प्रजनन होने से जमोग गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।