पीरो: पसौर में तिरंगा शान से लहराया, मुखिया पप्पू कुमार ने दिया जोशीला संदेश
Piro, Bhojpur | Aug 15, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पसौर पंचायत सरकार भवन परिसर में शनिवार की सुबह करीब 10 बजे पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में ध्वजारोहण किया गया। पंचायत के मुखिया पप्पू कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद सभी ने एक साथ राष्ट्रगान गाया।