सिरसागंज: अरांव थाना पुलिस ने तिराहे से दबोचकर वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अरांव पुलिस टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान योगेश नाई पुत्र रामसेवक नाई, निवासी बामई, थाना अरांव, जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसे अरांव तिराहे से गिरफ्तार किया।