गोबिंदपुर राजनगर: झामुमो नेता सचिन महतो की सराहनीय पहल, प्रखंड टॉपर रोहित महतो की आगे की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का लिया जिम्मा
राजनगर प्रखंड के मैट्रिक परीक्षा के प्रखंड टॉपर रोहित महतो की आगे की पढ़ाई अब आर्थिक कारणों से बाधित नहीं होगी. झामुमो नेता सचिन महतो ने रोहित महतो की आगे की पढ़ाई में होने वाले सभी खर्च की जिम्मेदारी उठाने की घोषणा की है. उनकी इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है. रविवार को राजनगर दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित देश करम महोत्सव के समारोह को संबोधित करते हु