Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

भीलवाड़ा: ईद मिलादुन्नबी पर भीलवाड़ा में सूखा दिवस घोषित करने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कलेक्टर ने दिया आश्वासन

Bhilwara, Bhilwara | Aug 13, 2026
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर भीलवाड़ा शहर सहित पूरे जिले में सूखा दिवस घोषित करने की मांग को लेकर अल्पसंख्यक कांग्रेस की ओर से गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

MORE NEWS

शाहपुरा में रक्तदान शिविर, 200 यूनिट रक्त संग्रह

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-संघ शताब्दी वर्ष पर केशव स्मृति सेवा न्यास, इकाई शाहपुरा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 200 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। 
स्वास्थ्य कारणों से 40 और अन्य कारणों से 50 लोग रक्तदान नहीं कर पाए। इसके बावजूद शिविर सफल रहा।
आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

शाहपुरा में रक्तदान शिविर, 200 यूनिट रक्त संग्रह शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-संघ शताब्दी वर्ष पर केशव स्मृति सेवा न्यास, इकाई शाहपुरा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 200 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। स्वास्थ्य कारणों से 40 और अन्य कारणों से 50 लोग रक्तदान नहीं कर पाए। इसके बावजूद शिविर सफल रहा। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

Bhilwara, Bhilwara | Aug 17, 2026

राज्यास के पास ट्रेलर पलटा, चालक की मौत

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-राज्यास के पास एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें बुरी तरह फंस गया। 
ग्रामीणों की मदद से चालक को केबिन से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।
मृतक की पहचान आत्माराम पुत्र प्रहलाद मीणा, निवासी बोरदा, थाना करवर, जिला बूंदी के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना के बाद यातायात सुचारू है और मौके पर शांति बनी हुई है।

राज्यास के पास ट्रेलर पलटा, चालक की मौत शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-राज्यास के पास एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें बुरी तरह फंस गया। ग्रामीणों की मदद से चालक को केबिन से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। मृतक की पहचान आत्माराम पुत्र प्रहलाद मीणा, निवासी बोरदा, थाना करवर, जिला बूंदी के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना के बाद यातायात सुचारू है और मौके पर शांति बनी हुई है।

Bhilwara, Bhilwara | Aug 17, 2026

राज्यास के पास ट्रेलर पलटा, चालक की मौत

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-राज्यास के पास एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें बुरी तरह फंस गया। 
ग्रामीणों की मदद से चालक को केबिन से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।
मृतक की पहचान आत्माराम पुत्र प्रहलाद मीणा, निवासी बोरदा, थाना करवर, जिला बूंदी के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना के बाद यातायात सुचारू है और मौके पर शांति बनी हुई है।

राज्यास के पास ट्रेलर पलटा, चालक की मौत शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-राज्यास के पास एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें बुरी तरह फंस गया। ग्रामीणों की मदद से चालक को केबिन से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। मृतक की पहचान आत्माराम पुत्र प्रहलाद मीणा, निवासी बोरदा, थाना करवर, जिला बूंदी के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना के बाद यातायात सुचारू है और मौके पर शांति बनी हुई है।

Bhilwara, Bhilwara | Aug 17, 2026

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के निम्बाहेड़ा दौरे में शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा उपस्थिति रहकर सहभागी बनें

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

निम्बाहेड़ा-केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम में शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा की गरिमामयी उपस्थिति रही। विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
निम्बाहेड़ा में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम के दौरान जे.के. सर्किल स्थित मिनी अटल स्मारक में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची अष्टधातु प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर देश के महान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के 15 जिलों के लिए लगभग 5,659 करोड़ रुपये की लागत वाले 944 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें लगभग 2,423 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 502 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा लगभग 3,235 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 442 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल रहा।
इसके पश्चात डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को अमित शाह एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया। जनसभा में प्रदेशभर से आए भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का राजस्थान दौरा प्रदेश के विकास और सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा देने वाला है। इतनी बड़ी संख्या में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास राजस्थान के विकास के प्रति केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है तथा राजस्थान भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण नई पीढ़ी को उनके राष्ट्रवादी विचारों, सुशासन एवं राष्ट्र सेवा के आदर्शों से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी, निम्बाहेड़ा विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सहकारिता मंत्री गौतम दक, राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर विभिन्न राजनीतिक एवं विकासात्मक विषयों पर चर्चा भी की।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के निम्बाहेड़ा दौरे में शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा उपस्थिति रहकर सहभागी बनें शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। निम्बाहेड़ा-केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम में शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा की गरिमामयी उपस्थिति रही। विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन किया। निम्बाहेड़ा में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम के दौरान जे.के. सर्किल स्थित मिनी अटल स्मारक में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची अष्टधातु प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर देश के महान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के 15 जिलों के लिए लगभग 5,659 करोड़ रुपये की लागत वाले 944 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें लगभग 2,423 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 502 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा लगभग 3,235 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 442 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल रहा। इसके पश्चात डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को अमित शाह एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया। जनसभा में प्रदेशभर से आए भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का राजस्थान दौरा प्रदेश के विकास और सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा देने वाला है। इतनी बड़ी संख्या में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास राजस्थान के विकास के प्रति केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है तथा राजस्थान भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण नई पीढ़ी को उनके राष्ट्रवादी विचारों, सुशासन एवं राष्ट्र सेवा के आदर्शों से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी, निम्बाहेड़ा विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सहकारिता मंत्री गौतम दक, राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर विभिन्न राजनीतिक एवं विकासात्मक विषयों पर चर्चा भी की।

Bhilwara, Bhilwara | Aug 17, 2026

*आमजन के जीवन को बेहतर एवं खुशहाल बनाने के लिए लोक सेवक के रूप में कार्य करने का किया आह्वान*
*अटल गौरव स्मृति समारोह एवं रोजगार उत्सव में जिलेभर में 22,200 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साह लिया भाग*
*1061नवचयनित कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति-पत्र*
जयपुर से कमलेश आमेटा
 भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) में आयोजित अटल गौरव स्मृति समारोह तथा अलवर में आयोजित रोजगार उत्सव का जिले में सियाम दुर्गापुर स्थित सभागार सहित विभिन्न स्थानों पर लाइव प्रसारण किया गया। जिलेभर में आयोजित अटल गौरव स्मृति एवं रोजगार उत्सव कार्यक्रमों में 22,200  से अधिक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

नवनियुक्त कार्मिकों को संबोधित करते हुए माननीय विधायक हवामहल श्री बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि सरकारी सेवा आमजन की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन करते हुए आमजन के जीवन को बेहतर और खुशहाल बनाने के लिए एक सच्चे लोक सेवक के रूप में कार्य करने का आह्वान किया।

जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में जिला कलक्टर संदेश नायक, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा,अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम राजीव द्विवेदी, अतिरिक्त जिला कलक्टर उत्तर राजेंद्र सिंह, उपखंड अधिकारी जयपुर खुशबू शर्मा, संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग बुद्धि प्रकाश चंदेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत, माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंघल, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नवनियुक्त कार्मिक उपस्थित थे।

रोजगार उत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 1061 नवचयनित युवा कार्मिकों को नियुक्ति-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। 
इनमें प्रशासनिक सुधार विभाग के 564,चिकित्सा विभाग( एनएचएम) के 327, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के 65, कारागार विभाग 40, सचिवालय 13, सेकेंडरी शिक्षा 28,कॉलेज शिक्षा के 11, निदेशक,माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर 9, माध्यमिक शिक्षा विभाग 2, सार्वजनिक निर्माण विभागव पर्यटन विभाग के 1-1 नवचयनित कार्मिक शामिल हैं।

*आमजन के जीवन को बेहतर एवं खुशहाल बनाने के लिए लोक सेवक के रूप में कार्य करने का किया आह्वान* *अटल गौरव स्मृति समारोह एवं रोजगार उत्सव में जिलेभर में 22,200 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साह लिया भाग* *1061नवचयनित कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति-पत्र* जयपुर से कमलेश आमेटा भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) में आयोजित अटल गौरव स्मृति समारोह तथा अलवर में आयोजित रोजगार उत्सव का जिले में सियाम दुर्गापुर स्थित सभागार सहित विभिन्न स्थानों पर लाइव प्रसारण किया गया। जिलेभर में आयोजित अटल गौरव स्मृति एवं रोजगार उत्सव कार्यक्रमों में 22,200 से अधिक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। नवनियुक्त कार्मिकों को संबोधित करते हुए माननीय विधायक हवामहल श्री बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि सरकारी सेवा आमजन की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन करते हुए आमजन के जीवन को बेहतर और खुशहाल बनाने के लिए एक सच्चे लोक सेवक के रूप में कार्य करने का आह्वान किया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में जिला कलक्टर संदेश नायक, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा,अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम राजीव द्विवेदी, अतिरिक्त जिला कलक्टर उत्तर राजेंद्र सिंह, उपखंड अधिकारी जयपुर खुशबू शर्मा, संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग बुद्धि प्रकाश चंदेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत, माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंघल, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नवनियुक्त कार्मिक उपस्थित थे। रोजगार उत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 1061 नवचयनित युवा कार्मिकों को नियुक्ति-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इनमें प्रशासनिक सुधार विभाग के 564,चिकित्सा विभाग( एनएचएम) के 327, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के 65, कारागार विभाग 40, सचिवालय 13, सेकेंडरी शिक्षा 28,कॉलेज शिक्षा के 11, निदेशक,माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर 9, माध्यमिक शिक्षा विभाग 2, सार्वजनिक निर्माण विभागव पर्यटन विभाग के 1-1 नवचयनित कार्मिक शामिल हैं।

Bhilwara, Bhilwara | Aug 17, 2026