सरमेरा: सरमेरा के परनावां बीघा में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत
नालंदा जिला के सरमेरा थाना क्षेत्र के परनावां बीघा गांव में मंगलवार को करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई है। मृतक परनावां बीघा का निवासी स्वर्गीय रामधीन यादव का 55 वर्षीय पुत्र सिया शरण यादव है।