राजनगर: केन नदी में मिला 3 दिन से लापता बैंक कर्मचारी राजू पाल का शव, पत्नी के बयान पर बढ़ीं धाराएं, सत्यम शुक्ला पुलिस अभिरक्षा में
बमीठा थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता मध्यांचल ग्रामीण बैंक कर्मचारी राजू पाल का शव शनिवार सुबह करीब 10 बजे केन नदी में मिलने से हड़कंप मच गया। खाड़-खुड़ई के पास नदी में तैरता शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव की पहचान राजू पाल के रूप में की। राजू पाल की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। मामले को लेकर परिजनों ने मजिस्ट्रेट जांच, घ