ओबरा: ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27.10 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, ₹3.27 लाख से अधिक की अवैध सामग्री बरामद
Obra, Sonbhadra | Aug 11, 2026 मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना ओबरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बिल्ली क्षेत्र के रविदास नगर में दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे/घर से 27.10 ग्राम अवैध हेरोइन, 207 सीसी कोडिश्रीन सीरप और 650 सीसी एविल इंजेक्शन समेत अन्य सामग्री बरामद की गई।