सरीला: जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलगांव में दबंगों ने लाठी-डंडों से दंपती को पीटा, मुकदमा दर्ज
सरीला तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलगांव में गाली गलौज का विरोध करने पर दो लोगों ने दंपती के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़ित ने जलालपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।