जलालाबाद: जलालाबाद में नौ नई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिले नियुक्ति पत्र
जलालाबाद। विकासखंड सभागार में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ‘सेवा संकल्प-आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख लता सिंह ने नौ नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ईमानदारी और निष्ठा से दायित्व निभाने तथा कुपोषण मुक्त भारत के संकल्प में योगदान देने की अपील की।