पाटन: ग्राम नूनसर में हुए सड़क हादसे में सनसनीखेज खुलासा, पति ने ही करवाई थी पत्नी की हत्या
एस डी ओ पी आशुतोष द्विवेदी ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि पाटन के ग्राम नूनसर चौकी अंतर्गत 4 सितंबर को एक सड़क हादसा हुआ था जिसे पहले पुलिस सड़क हादसा मानकर जांच कर रही थी लेकिन बाद में जांच के बाद पता चला कि मामले में आरोपी पति प्रयास ने ही अपनी पत्नी कविता की सुपारी देकर एक्सीडेंट करवा कर हत्या करवा दी। आरोपी पति फरार है।