लेस्लीगंज: लेस्लीगंज के दारूडिह में महिला की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या के दावे से उलझा मामला
निलांबर-पितांबरपुर प्रखंड क्षेत्र के दारूडिह गांव में बुधवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मनोज चंद्रवंशी की पत्नी किरण देवी (लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद से गांव में चर्चा का माहौल है। मृतका के ससुराल पक्ष के परिजनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात कही है, जबकि मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया