शिमला ग्रामीण: मुख्यमंत्री सुक्खू ने बढ़ाया सेब का समर्थन मूल्य, रोहड़ू में शिक्षा और स्वास्थ्य के बड़े ऐलान
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रोहड़ू दौरे पर मंडी मध्यस्थता योजना में सेब के समर्थन मूल्य में वृद्धि, नए अस्पताल और स्कूलों को सीबीएसई करने समेत कई घोषणाएं कीं। छात्रों की मांग पर ₹2 करोड़ के नए भवन निर्माण का भी आश्वासन दिया।