बिजावर: बिजावर में जन अभियान परिषद का कार्यालय गायब, कागजों पर चल रहा काम; विद्यार्थियों को भी सुविधाओं की कमी
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद का कार्यालय बिजावर में पिछले करीब दो वर्षों से नियमित रूप से संचालित नहीं होने का मामला सामने आया है। कार्यालय नहीं होने से ग्रामीण समितियों और विद्यार्थियों को दस्तावेजों व समन्वय संबंधी कार्यों में परेशानी होने का दावा किया जा रहा है। वहीं जनपद पंचायत सीईओ राकेश शुक्ला ने बुधवार की शाम 4 बजे कहा कि वे नए है।