ग्वालियर में नाबालिग के ऑटो चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गुरुवार दोपहर 12 बजे से वायरल इस वीडियो ने यातायात व्यवस्था और नाबालिगों के वाहन चलाने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस क्या कार्रवाई करती है।