माकड़ोन: तराना चा राजा के दरबार में गूंजे गणपति के जयकारे, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने की महाआरती
Makdon, Ujjain | Sep 18, 2026 शुक्रवार रात 9 बजे तराना में चल रहे ऐतिहासिक तराना चा राजा गणेश उत्सव में शुक्रवार रात 9 बजे भव्य महाआरती हुई। मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम जी टेलर ने सपत्नीक महाआरती कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा पंडित श्याम जी नागर ने कराई, आयोजन संरक्षक आकाश बोडाना के नेतृत्व में हुआ।