अनंत चतुर्दशी के अवसर पर SDM व SDPO द्वारा मंदिर का भ्रमण कर तैयारियो का जायजा लिया गया
*मो० दानिस ख़ान, शिवहर*
शिवहर /--- अनंत चतुर्दशी के अवसर पर दिनांक 25.09.2026 को बाबा भुवनेश्वर नाथ मंदिर देकुली धाम में जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना के लिए होने वाली भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए तथा श्रद्धालुओं को समुचित सुविधा एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिवहर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ० अनंत कुमार एवं शिवहर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुशील कुमार द्वारा मंदिर का भ्रमण कर तैयारियो का जायजा लिया गया
अनुमंडल पदाधिकारी डॉ० अनंत कुमार द्वारा बताया गया कि अनंत चतुर्दशी के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए मंदिर आते हैं। उक्त अवसर पर भीड़ नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। मंदिर का संपूर्ण परिसर सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा।
अनुमंडल पदाधिकारी डॉ० अनंत कुमार द्वारा बताया गया कि डूबा घाट पर भी दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति एवं नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए मंदिर परिसर में मेडिकल टीम एवं मंदिर परिसर के बाहर अग्निशमन वाहन की प्रतिनियुक्ति की गई है।