उचकागांव: जवाहर नवोदय विद्यालय: कक्षा 6 में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी, जानें आवेदन पत्र में सुधार का तरीका
नवोदय विद्यालय समिति की ओर से शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है. ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से जारी है. इच्छुक और पात्र छात्र-छात्राएं 10 अगस्त तक बिना किसी शुल्क के अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं.