तिर्वा: तिर्वा में तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे, बड़ी संख्या में शामिल हुए छात्र-छात्राएं, ऊर्जा मंत्री भी रहे शामिल
Tirwa, Kannauj | Aug 11, 2026 तिर्वा। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों के बीच मंगलवार को तिर्वा नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ तिर्वा-बेला रोड स्थित किसान इंटर कॉलेज से ऊर्जा राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक कैलाश राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर किया।