मिर्ज़ापुर: नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को विंध्याचल पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना विंध्याचल पर एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरुद्ध वादी की नाबालिक पुत्री को बहला फुसला के भगाने व दुष्कर्म के संबंध में तहरीर दी जिसमें मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ हुई शुक्रवार की शाम 5:00 बजे उपनिरीक्षक संतोष कुमार उपाध्याय पुलिस टीम ने अभियुक्त वीरू कुमार पुत्र स्वर्गीय गिरिजा प्रसाद निवासी नई बस्ती कचरिया थाना विंध्याचल को गिरफ्तार किया