जैतपुर: मालगाड़ी की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
अमलाई थाना क्षेत्र के टिकुरी टोला के पास रेलवे लाइन पार करते समय सावित्री केवट (65) मालगाड़ी की चपेट में आ गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि महिला को कम सुनाई देता था और ट्रेन का हॉर्न नहीं सुन सकीं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी गुरुवार सुबह 8 बजे सामने आई है।