हाथरस: ओड़पुरा नई बस्ती में विद्युत लाइन की चपेट में आने से युवक गंभीर घायल, परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के ओड़पुरा नई बस्ती में रविवार दोपहर 1:30 बजे के लगभग विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको परिजनों द्वारा जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है वहीं परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए विद्युत विभाग के तार सड़क पर गिर जाते हैं और घटना हो जाती हैं जमकर अपनी भड़ास निकाली