Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi

नरवर सार्थक युवा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिलाल खान द्वारा नरवर मे भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष मे ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित चल समारोह एवं शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

Narwar, Shivpuri | Apr 26, 2026
आज नरवर में भगवान श्री परशुराम जयंती के उपलक्ष पर ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य चल समारोह एवं शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान नरवर सार्थक लोक सेवा एवं जन कल्याण युवा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिलाल खान और उनकी टीम द्वारा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। बिलाल खान ने न केवल यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, बल्कि भीषण गर्मी को देखते हुए शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए ठंडे जल (पानी) के वितरण की व्यवस्था भी की। इस अवसर पर बिलाल खान ने कहा कि "नरवर की गंगा-जमुनी तहजीब हमारी असली पहचान है। सभी धर्मों के त्योहारों को मिलकर मनाना ही हमारी एकता की ताकत है।" इस नेक पहल की नगरवासियों ने काफी सराहना की।