Public App Logo
Mussoorie में 200 साल पुरानी कब्रगाह पर बड़ा एक्शन! अंतिम नमाज स्थल भी ध्वस्त, सड़क पर उतरे लोग मसूरी के लक्ष्मणपुरी क्षेत्र में कथित 200 साल पुरानी कब्रगाह परिसर में बने एक धार्मिक ढांचे को प्रशासन द्वारा हटाए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया। कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन किया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रशासन का कहना है कि संबंधित भूमि नगर पालिका परिषद की है और यह अतिक्रमण की श्रेणी में आती है। एसडीएम मसूरी राहुल आनंद के अनुसार राजस्व विभाग, नगर पालिका परिषद, छावनी परिषद और वक्फ बोर्ड के अभिलेखों की जांच के बाद कार्रवाई की गई। प्रशासन का दावा है कि तीन बार नोटिस जारी करने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत ढांचा हटाया गया। वहीं, स्थानीय मुस्लिम समुदाय का कहना है कि यह कोई नियमित मस्जिद नहीं थी, बल्कि अंतिम संस्कार के बाद अंतिम नमाज अदा करने के लिए वर्षों से उपयोग में आने वाला टीनशेड था और यह स्थल करीब 200 वर्ष पुराना है। इस वीडियो में जानिए— • मसूरी में आखिर क्या हुआ? • प्रशासन ने क्या कहा? • मुस्लिम समुदाय ने क्यों किया विरोध? • पूरे मामले की कानूनी और जमीनी स्थिति। 👉 उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए हमारे चैनल को follow करें, वीडियो को Like करें और अपनी राय Comment में जरूर लिखें। #Mussoorie #UttarakhandNews #BreakingNews #Graveyard #Kabristan #Encroachment #MuslimCommunity #Dehradun #LatestNews #HindiNews - Nainital News