बिहार के भागलपुर में रूस की रहने वाली जूली और राहुल यादव की प्रेम कहानी चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूली अपने प्यार राहुल से शादी करने के लिए परिवार के साथ भारत पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि जूली राहुल के साथ जीवन बिताने के लिए तैयार हैं और उन्हें सादगी भरी जिंदगी से भी कोई परेशानी नहीं है। यहां तक कि वह झोपड़ी में रहने को भी तैयार हैं। विदेशी युवती का भारतीय युवक के प्रति प्रेम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अब दोनों की शादी को लेकर लोगों की निगाहें टिकी हैं।
#viralnews #russiya #Russian #juli #rahulyadav #lovescenec #story