सहावर: सालिमपुर के निकट अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की हालत गंभीर
कासगंज जनपद के अमापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालिमपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।