शाहगंज: अरगूपुर खुर्द गांव में सांप के काटने से 16 वर्षीय सचिन की हुई मौत
जौनपुर के अरगूपुर खुर्द गांव में सांप के काटने से 16 वर्षीय सचिन बिंद की मौत हो गई। बताया गया कि सचिन घर में इनवर्टर की बैटरी का पानी बदल रहा था। इसी दौरान अंधेरे में जहरीले सांप ने उसे काट लिया। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। उसकी मां फूल पत्ती देवी मजदूरी करने गई थीं। सांप के काटने के बाद सचिन ने गांव के वैद्य से दवा ली, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।