सेवा सेतु अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ का जयसिंहनगर में शुभारंभ, हितग्राही लाभान्वित
जनपद पंचायत जयसिंहनगर के जनपद परिसर में सेवा सेतु अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और शासकीय सेवाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने की पहल की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से जोड़ना, शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों के निकट उपलब्ध कराना तथा विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का निराकरण एक ही परिसर में सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी पहल करना रहा। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया एवं पात्रतानुसार लाभ प्राप्त करने के अवसर उपलब्ध कराए गए।
इस अवसर पर डीएफओ श्रीमती तरुणा वर्मा, श्रीमती शिवानी जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत जयसिंहनगर सहित विकासखंड स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। पात्र हितग्राहियों के प्रकरणों पर कार्यवाही करते हुए हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया। इससे ग्रामीणों को संबंधित सेवाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों में जाने की आवश्यकता कम करने तथा योजनाओं का लाभ सरल प्रक्रिया से उपलब्ध कराने की दिशा में सहयोग मिला।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #शहडोल #shahdol
8 views | Shahdol, Madhya Pradesh | Oct 3, 2026