कासगंज: कासगंज में कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह तैनात दिखी पुलिस
कासगंज शहर में कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। शहर के प्रमुख मार्गों और कांवड़ यात्रा वाले क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। बड़ी संख्या में कांवड़िए लहरा गंगा घाट से गंगाजल लेकर कांवड़ में रवाना हो रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ पुलिस लगातार कांवड़ियों की आवाजाही पर नजर बनाए हुए है।