नरवर: नरवर में भाजपा मंडल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
नरवर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा मंडल नरवर द्वारा आज दोपहर 3 बजे नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से यात्रा निकाली।