चंदवारा: चंदवारा में शान से लहराया तिरंगा
चंदवारा प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ शनिवार को 10 बजे मनाया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित कुमार मिश्रा ने झंडोत्तोलन किया। वहीं चंदवारा थाना परिसर में थाना प्रभारी शशि भूषण कुमार ने तिरंगा फहराया। मौके पर पुलिसकर्मी, जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग मौजूद रहे।