बिछुआ: खमरीयामाल में सरपंच पद के लिए उपचुनाव संपन्न, 82% हुआ मतदान
खमरीयामाल में सरपंच पद के लिए उपचुनाव संपन्न, 82% हुआ मतदान आज नायब तहसीलदार द्वारा बुधवार सुबह 10:00 बजे बताया गया कि बिछुआ की ग्राम पंचायत खमरीयामाल में मंगलवार शाम तक सरपंच पद के लिए उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव में तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रहा। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और करीब 82 प्रतिशत मतदान हुआ।