अंबाह: खजुरी रोड पर घर में घुसकर महिला को गोली मारी, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
Ambah, Morena | Oct 13, 2026 अंबाह। खजुरी रोड गली नंबर 5 स्थित घर में मंगलवार शाम बानू पत्नी शैलेंद्र तोमर को गोली मार दी गई। सिर में गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गईं। सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मुरैना जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।