🚨🌊 गंडक नदी पर जिला प्रशासन का कड़ा पहरा!
नेपाल के गंडक (नारायणी) नदी के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के बाद वाल्मीकिनगर बैराज से 5 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के मद्देनजर वैशाली जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देश पर तटीय एवं निचले क्षेत्रों में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।
🔹 तिरहुत तटबंध सहित सभी सुरक्षा तटबंधों पर 24×7 निगरानी
🔹 संवेदनशील स्थलों पर सघन नाइट पेट्रोलिंग
🔹 अभियंताओं एवं अधिकारियों की टीमें तटबंधों पर लगातार कैंप कर रहीं
🔹 हाजीपुर एवं लालगंज में SDRF टीमें मोटर बोट, लाइफ जैकेट एवं आवश्यक उपकरणों के साथ तैनात
🔹 तटीय एवं निचले क्षेत्रों में लगातार माइकिंग के माध्यम से जागरूकता
🔹 BDO, CO एवं पुलिस बल क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर रख रहे
🔹 आपदा प्रबंधन SOP के तहत सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मी अलर्ट मोड पर
📞 24×7 जिला आपदा नियंत्रण कक्ष
जलस्तर, तटबंध या आपदा से संबंधित किसी भी सूचना/सहायता के लिए संपर्क करें:
हेल्पलाइन:
☎️ 06224-260233
☎️ 06224-260234
🙏 आमजन से अपील: सतर्क रहें, अनावश्यक रूप से नदी के किनारे न जाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें। केवल जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें।
🛡️ सतर्क प्रशासन • सुरक्षित वैशाली
जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar
Samrat Choudhary
#CMSamrat
#VaishaliAdministration #GandakRiver #FloodAlert #DisasterManagement #JanhitSuchna
21 views | Vaishali, Bihar | Sep 29, 2026