पिंड्रा: वाराणसी एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान यात्री की पिस्टल से चली गोली, दो कर्मचारी घायल, मचा हड़कंप
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को उसे समय हड़कंप मर गया जब चेकिंग के दौरान एक यात्री के पिस्टल से अचानक गोली चल गई। गोली चलने से एयरपोर्ट के दो कर्मचारी घायल हो गए जिन्हें तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, वहीं इस घटना से हड़कंप मच गया है। एयरपोर्ट अधिकारी मौके पर पहुंचे और यात्री को सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में लिया।