गया जी।03 अक्टूबर 2026
गया जी जिले का 162वां स्थापना दिवस
गांधी मैदान स्थित टेंट सिटी में गया जी जिले का 162वां स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। माननीय केंद्रीय मंत्री श्री JITAN RAM MANJHI एवं माननीय अध्यक्ष, बिहार विधानसभा Dr. Prem Kumar (मोदी का परिवार) सहित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में 162 मोमबत्तियां जलाकर एवं केक काटकर समारोह का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर ‘पेंट द सिटी’ के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने गया की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को अपनी रचनात्मकता के माध्यम से जीवंत किया।
समारोह में गया की गौरवशाली विरासत के संरक्षण के साथ विकास को नई गति देने, गया को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं आधुनिक बनाने तथा गयाजी की पहचान को देश-दुनिया में और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
विरासत को संरक्षित करेंगे, विकास को गति देंगे। ✨
Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar DDNewsLive DD News Bihar BJP Bihar Home Department, Govt. of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar All India Radio News Department of Tourism, Government of Bihar Dr. Prem Kumar Jitan Ram Manjhi पितृपक्ष महासंगम
#gaya #bihar #foundation #goodgovernance #changemakers
40 views | Gaya, Bihar | Oct 4, 2026