मंडी: मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैवलर की चपेट में आने से भेड़पालक की मौत
Mandi, Mandi | Sep 30, 2026 मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग के औट टनल के पास ट्रैवलर की चपेट में आने से नेपाली मूल के भेड़पालक रविन बटाला की मौत हो गई। हादसे में तीन भेड़ भी मारी गईं और एक घायल हुई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।