दरभंगा: हायाघाटवासियों ने 18 वर्षों की सेवा के बाद डॉ. कमलेश ठाकुर को पाग-चादर से सम्मानित कर दी भावुक विदाई
हायाघाट बाजार स्थित वार्ड संख्या 17 के आरम्भ एकेडमी परिसर में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हायाघाट के चिकित्सक डॉ. कमलेश ठाकुर के सम्मान में भव्य स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। हायाघाट अस्पताल में 18 वर्षों से अधिक समय तक अपनी चिकित्सा सेवाएं देने वाले डॉ. ठाकुर को हायाघाटवासियों की ओर से फूल-माला, मिथिला की परंपरा के अनुरूप पाग...