मुगलसराय: नियामताबाद में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, विधायक और जिलाधिकारी रहे शामिल
नियामताबाद में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। आज गुरुवार दोपहर 01 बजे को विधायक रमेश जायसवाल और जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। छात्र-छात्राओं, अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और नागरिकों ने तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।