मोहम्मदी। बजरंग सेवा समिति के संयोजक सूरज मिश्रा "सूर्या" द्वारा मोहम्मदी पुलिस कोतवाली परिसर स्थित आदि शक्ति दुर्गा माता मंदिर में तेरहवें सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, पुलिस कर्मियों, पत्रकार बंधुओं एवं बड़ी संख्या में सनातन प्रेमियों ने सहभागिता की। पाठ के उपरांत हनुमान जी की आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
Laharpur, Sitapur | Sep 30, 2026