चीनोर: शासकीय महाविद्यालय चीनौर में जिला स्तरीय महिला टेबल टेनिस टूर्नामेंट का भव्य आयोजन
शासकीय महाविद्यालय चीनौर में जिला स्तरीय महिला टेबल टेनिस टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ग्वालियर के केआरजी गर्ल्स कॉलेज, एमएलबी कॉलेज, बीआरजी कॉलेज, भितरवार कॉलेज, पिछोर कॉलेज, एवं शासकीय महाविद्यालय चीनौर की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।