बिंदकी: रतवा खेड़ा और केवटरा पिपौरी गांव में मारपीट व झगड़ा करने के दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, भेजा न्यायालय
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी के रतवा खेड़ा गांव में झगड़ा व विवाद करने के आरोपी शिव शंकर उम्र 50 वर्ष पुत्र मोतीलाल को पुलिस ने पकड़ लिया। गुरुवार को दिन में करीब 3 बजे न्यायालय भेज दिया। इसी प्रकार कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के केवटरा पिपौरी गांव में मारपीट व झगड़ा करने के आरोपी शिव बाबू उम्र 23 वर्ष पुत्र संतराम को पुलिस ने पकड़ा और न्यायालय भेज दिया।