राठ: बाहरी पुलिस के उत्पीड़न, छापेमारी व अवैध वसूली से परेशान सर्राफा व्यापारियों ने कोटबाजार में किया प्रदर्शन
Rath, Hamirpur | Aug 16, 2026 राठ कस्बे के कोटबाजार इलाके में आज रविवार को सर्राफा का व्यापार करने वाले सभी सर्राफा व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकानों को बंद कर बाजार में ही धरना एवं विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों का कहना है कि अंतर्जनपदीय थानों एवं दूसरे राज्यों की पुलिस कस्बा राठ के बाजार में आकर अवैध रूप से छापेमारी कर व्यापारियों का उत्पीड़न करती है।