अररिया: जोकीहाट के डूबा गांव में 19 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Araria, Araria | Aug 15, 2026 जोकीहाट थाना क्षेत्र के डूबा गांव में शनिवार को एक 19 वर्षीय युवती ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर जोकीहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शनिवार की दोपहर 3 बजे सदर अस्पताल अररिया लाया। जहां युवती के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।