सुल्तानगंज: आसमान से बरसे फूल, झूम उठे कांवरिया; अजगैबीनाथ और नमामि गंगे घाट पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान शुक्रवार को सुल्तानगंज में आस्था और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन की पहल पर पटना से उड़ान भरकर हेलीकॉप्टर सीधे सुल्तानगंज पहुंचा। जहां अजगैबीनाथ मंदिर घाट, नमामि गंगे घाट और उत्तरवाहिनी गंगा क्षेत्र में गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर रवाना हो रहे कांवरियों के ऊपर पु