सहारनपुर: पंप ऑपरेटरों ने अपनी मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
जल जीवन मिशन एवं ग्रामीण पेयजल योजना के तहत कार्यरत पंप ऑपरेटरों ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार दोपहर 1:00 बजे जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सभी ऑपरेटरों को नियमानुसार आउटसोर्सिंग व्यवस्था में शामिल करने और मासिक वेतन 20 हजार रुपये निर्धारित करने की मांग की।