कैराना: कैराना में पानीपत बाईपास के निकट टक्कर मारकर घायल करने के मामले में कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Kairana, Shamli | Aug 16, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला आलकलां निवासी मो. साजिद ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि उसका भाई आरिफ व राशिद बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पानीपत बाईपास के निकट कैंटर ने टक्कर मार दी, जिस कारण दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से रेफर कर दिया। घायलों का मुजफ्फरनगर में उपचार चल रहा है।