राजकीय आदर्श डिग्री कालेज पहुंचकर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ गणेश उपाध्याय व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल ने छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उनके भविष्य एवं महाविद्यालय की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। इसी दौरान डॉ० डॉक्टर गणेश उपाध्याय ने उच्च शिक्षा सचिव डॉ० बीवीआरसी पुरुषोत्तम से फोन वार्ता करते हुए छात्रों को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में व्यवसायिक पाठ्यक्रम एवं तकनीकी कौशल आधारित पाठ्यक्रमों की कक्षाओं को शुरू किए जाना चाहिए। साथ ही पीजी कक्षाओं को भी शुरू किए जाना चाहिए। जिससे किच्छा में सिडकुल इंट्रस्टियर ऐरिया स्थापित होने के बाद व्यवसायिक पाठ्यक्रमों और तकनीकी कौशल दक्ष छात्रों के भविष्य में रोजगार के उज्ज्वल अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही उत्तराखंड जैसे विषम भौगोलिक प्रदेश के पलायन पर रोक लगेगी। उत्तराखंड की होनहार युवा पीढ़ी प्रदेश कीदशा और दिशा बदलने के पूरी तन्मयता से तैयारी कर रही है। आदर्श महाविद्यालय किच्छा में व्यवसायिक पाठ्यक्रम और तकनीकी कौशल आधारित पाठ्यक्रमों को जल्द से जल्द शुरू किए जाना बहुत आवश्यक है। जिस पर उच्च शिक्षा सचिव ने उक्त मांगों पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।